पत्रकार कॉलोनी में सैंपवेल से पेयजल, हाईमास्ट लाइट लगेगी

Updated on 08-11-2025 12:14 PM
राजनांदगांव, राजनांदगांव में पत्रकारों की आवासीय कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पहल की है। यहां सैंपवेल बनाकर सभी घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनी के मध्य भाग में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर ये निर्देश दिए।

7 नवंबर को कलेक्टर जितेंद्र यादव प्रशासनिक अमले के साथ डोंगरगांव रोड स्थित निर्माणाधीन पत्रकार कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने सीमेंट वाली सड़क के शेष निर्माण कार्य को 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ठेकेदार को 22 नवंबर तक कॉलोनी का संपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने को भी कहा।

कॉलोनी में हाईमास्ट लाइट लगेगा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को सैंपवेल, पानी टंकी और पाइपलाइन बिछाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, हाईमास्ट लाइट लगाने का प्राक्कलन भी बनाने को कहा।

कई सुविधाओं पर बनी सहमति

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कलेक्टर को बताया कि कॉलोनी में विकास कार्य अंतिम चरण में हैं और उद्घाटन की तैयारी चल रही है। आयुक्त विश्वकर्मा ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान प्रस्तावित प्रवेश द्वार, मंदिर, सड़क बत्तियों और सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाने पर भी सहमति बनी।

आवास निर्माण में मिलेगा सहयोग

कलेक्टर ने प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के कम आय वाले सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने ऐसे सदस्यों की सूची भी मांगी, ताकि स्वीकृति के लिए उसे आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, सोसायटी के संचालक मंडल के सदस्य मोहन दास मानिकपुरी, जितेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश सिमनकर, नीरा साहू, पत्रकार और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.