जहरीली हवा को हल्के में लेने की भूल मत कीजिए, सरकार भी है टेंशन में! ये चेतावनी पढ़ लीजिए

Updated on 25-10-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में हवा जहरीली हो गई है। इसलिए सतर्कता नहीं बरते तो सेहत पर बहुत बुरा असर हो सकता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने भी लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने सभी को हवा की खराब क्वॉलिटी को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने बताया है कि कैसे हवा प्रदूषण सेहत के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है, खासकर आने वाले त्योहारों और सर्दियों के मौसम में।

देश के कई इलाकों में खराब हुई हवा


डॉ. गोयल के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पहले से ही 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। त्योहारों और सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। वायु प्रदूषण सांस, दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का एक बड़ा कारण है। यह पुरानी बीमारियों को और भी बदतर बना सकता है और असमय मौत का खतरा बढ़ा सकता है।

बच्चें, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, पहले से बीमार लोगों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस और सफाई कर्मचारी जैसे लोग प्रदूषण के खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। डॉ. गोयल ने अपनी चिट्ठी में इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारों के स्वास्थ्य विभागों और अस्पतालों से तैयारी बढ़ाने का आग्रह किया है।

उन्होंने जन जागरूकता अभियान चलाने, क्षेत्रीय भाषाओं में मीडिया के जरिए जरूरी जानकारी देने, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने और वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों की निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। डॉ. गोयल ने अपनी चिट्ठी में कहा, 'इस समय लोगों को हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से बचाने के तरीकों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है।'

क्या करें, क्या नहीं जान लें पूरी बात


उन्होंने पराली और कचरा जलाने से बचने, त्योहारों के दौरान पटाखे कम जलाने, डीजल-पेट्रोल वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने, डीजल जनरेटर के कम से कम उपयोग और धूम्रपान छोड़ने जैसे उपायों पर जोर दिया।

डॉ. गोयल का सुझाव है कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले सरकारी मोबाइल ऐप के जरिए हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) की जांच करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और घर में खाना पकाने, रोशनी और गर्मी के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करें।

खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और सांस एवं दिल की बीमारी वाले लोग खेलकूद जैसी बाहरी गतिविधियों से बचें।

अगर किसी को वायु प्रदूषण के कारण कोई परेशानी या लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.