कहीं डूब न जाए आपकी मेहनत की कमाई! Mutual Funds में पैसे लगाने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Updated on 14-09-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश की तुलना में म्यूचुअल फंड में निवेश को कम रिस्की और सुरक्षित मानते हैं। लंबी अवधि में निवेश से अच्छा पैसा बनने की उम्मीद होती है।

ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी हो। जानकार यह भी आशंका जताते हैं कि अगर आपने निवेश से पहले इसके बारे में अच्छे से नहीं जाना तो हो सकता है कि आपका पैसा यानी कि आपकी मेहनत की कमाई डूब जाए! आइए अब जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए किन-किन बातों को जानना जरूरी है। इस दौरान हम म्यूचुअल फंड एसआईपी, स्टेप अप निवेश, लंप सम (Lump Sum) को भी जानेंगे।

म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कैसे करें?

  • अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको केवाईसी (Know Your Customer) कराना होगा। यह म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए जरूरी होता है।
  • इसके लिए आपको पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक डिटेल्स की जरूरत होती है। आप इस केवाईसी की प्रक्रिया को म्यूचुअल फंड से जुड़े किसी आधिकारिक ऐप या फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
  • केवाईसी होने के बाद अब आप मार्केट ट्रेडिंग ऐप जैसे ग्रो, जेरोधा आदि के जरिए बिना किसी एजेंट के निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप फंड हाउस की आधिकारिक वेबसाइट जैसे SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund समेत अन्य पर जाकर सीधे निवेश कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश के प्रकार क्या हैं?


म्यूचुअल फंड में निवेश के दो खास प्रकार हैं। इनमें एसआईपी और लंप सम शामिल हैं।
एसआईपी: एसआईपी जिसे हम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहते हैं, यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। इसके जरिए निवेशक हर महीने किसी म्यूचुअल फंड में निर्धारित राशि को जमा करते हैं। आप कम से कम 100 रुपये से एसआईपी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

एसआईपी में स्टेप अप क्या होता है?

म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका एसआईपी है और इसमें होता है स्टेप अप। एसआईपी में स्टेप अप निवेश की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए निवेशक अपने निवेश को तय समय पर ऑटोमैटिक रूप से एक तय राशि को बढ़ाता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप 500 रुपये प्रति महीने की एसआईपी कर रहे हैं और आपने सालाना इसमें 100 रुपये की राशि को बढ़ाने का विकल्प (स्टेप अप) चुना है, तो हर साल आपकी इस 500 रुपये की एसआईपी में 100 रुपये का निवेश बढ़ता चला जाएगा। यह अगले साल 600 रुपये की एसआईपी हो जाएगी और उसके अगले साल 700 रुपये की एसआईपी हो जाएगी।

लंप सम: म्यूचुअल फंड में लंप सम निवेश का भी विकल्प होता है। इसमें निवेशक एकमुश्त राशि को किसी फंड में निवेश करते हैं। यह राशि बड़ी होती है, जिसे आप एक तय समय के लिए जमा करते हैं। जैसे कोई बैंक में एफडी करता है, कुछ वैसा ही म्यूचुअल फंड में लंप सम होता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश की कैटेगरी क्या होती है?


म्यूचुअल फंड में निवेश की कई सारी कैटेगरी हैं। इनमें इक्विटी लॉर्ज कैप, इक्विटी मिड कैप, इक्विटी स्मॉल कैप, इक्विटी फ्लैक्सी कैप और इक्विटी मल्टी कैप आदि शामिल होती हैं। इनमें लोग अपनी-अपनी प्लानिंग के अनुसार, निवेश करते हैं। आप इसमें अपने एक्सपर्ट की सलाह से निवेश, एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं।

नए निवेशकों के लिए अनुमानित 12% के रिटर्न पर एक उदाहरण


आइए एक उदाहरण से जानते हैं कि अगर आप किसी म्यूचुअल फंड में हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो वह 10, 15 और 20 वर्षों में 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न के हिसाब से कितने की हो सकती है। मतलब कि आपका पोर्टफोलियो कितना बढ़ सकता है।
  1. म्यूचुअल फंड क्या है?
    म्यूचुअल फंड निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिसमें कई सारे निवेशक पैसा लगाते हैं। इन पैसों को फंड मैनेजर के द्वारा शेयर बाजार, बॉन्ड समेत अन्य जगहों पर लगाया जाता है।
  2. एसआईपी क्या है?
    एसआईपी का पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है। इसके जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड में एक तय राशि को तय समय पर जमा करते हैं।
  3. एसआईपी में स्टेप अप क्या होता है?
    एसआईपी में स्टेप अप आपके निवेश को तय समय में बढ़ाने की एक प्रक्रिया होती है।
  4. लंप सम क्या है?
    म्यूचुअल फंड में लंप सम एकमुश्त निवेश करने का तरीका है।
  5. म्यूचुअल फंड की इक्विटी लॉर्ज कैप कैटेगरी क्या होती है?
    म्यूचुअल फंड की इक्विटी लॉर्ज कैप कैटेगरी में कम से कम 80 फीसदी फंड को लॉर्ज कैप शेयर्स में निवेश किया गया होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
Advt.