'मोहन भागवत को कनाडा में घुसने मत दो', RSS चीफ के विदेशी दौरे पर बवाल, US से दूर होगी गलतफहमी?

Updated on 12-08-2026 03:42 PM
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस यात्रा में भारतीय मूल के लोगों और हिंदू अमेरिकी समुदाय पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का सबसे खास बिंदू 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम है जहां मोहन भागवत भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम 'अमेरिकन हिंदूज़ फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) की तरफ से आयोजित किया जा रहा है जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रह हैं। बहुत साफ नजर से देखा जाए तो मोहन भागवत के ग्लोबल आउटरीच का मुख्य मकसद प्रवासी भारतीयों से सीधा संवाद साधना, सनातन धर्म के वैश्विक मूल्यों का प्रसार करना और संगठन को लेकर दुनिया में जो गलतफहमियां फैली हैं उन्हें दूर करना है।
उनका दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि कनाडा में उनके दौरे से पहले बवाल शुरू हो चुका है। कनाडा के कुछ सांसदों ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने और मोहन भागवत के दौरे पर रोक लगाने की मांग की है। वो इल्जाम लगा रहे हैं कि इससे कनाडा के 'अल्पसंख्यक' खतरे में आ जाएंगे।


अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा क्यों जा रहे हैं मोहन भागवत?

मोहन भागवत के इस प्रोग्राम की भाषा भारत में RSS से जुड़ी आम राजनीतिक-सामाजिक-सांस्कृतिक शब्दावली से काफी अलग है। RSS के बयान में अनेकता में एकता, नागरिक भागीदारी, अलग-अलग धर्मों के बीच आपसी समझ, वैश्विक सद्भाव, आपसी सम्मान, साझा जिम्मेदारी और सेवा पर जोर दिया गया है। और इस सोच के केंद्र में है 'वसुधैव कुटुंबकम' को रखा गया है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ शब्दों का बदलाव नहीं है बल्कि यह इस बात का संकेत हो सकता है कि RSS अपने सभ्यता से जुड़े संदेश को भारत से बाहर कैसे पहुंचाना चाहता है इसमें एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

न्यूज 18 से बात करते हुए लेखक और RSS विचारक रतन शारदा ने कहा 'यह कार्यक्रम मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो हिंदुत्व, हिंदू दर्शन या RSS से जुड़े नहीं हैं। उनके लिए हिंदुत्व से सहमत होना जरूरी नहीं है। एकता के विचार को एक सार्वभौमिक बात के तौर पर पेश किया जा रहा है कि हम सब आपस में जुड़े हुए हैं और विविधता का मतलब बंटवारा नहीं है।'

संघ के प्रति गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश

उन्होंने कहा 'पश्चिमी देशों के बड़े हिस्से में राष्ट्रवाद शब्द का मतलब नकारात्मक हो गया है जबकि एकता सभ्यता से जुड़ा एक ऐसा विचार है जो राष्ट्रीय सीमाओं से परे जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम का मतलब है समानता खोजना, साथ ही यह स्वीकार करना कि लोग अलग-अलग तरीकों से खुद को व्यक्त करेंगे।'

मोहन भागवत ने हाल ही में मुंबई में कहा था कि भारत का लक्ष्य दुनिया पर प्रभुत्व जमाना नहीं बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक रूप से 'विश्वगुरु' बनकर दुनिया का मार्गदर्शन करना है। इस यात्रा के जरिए वह वैश्विक मंचों से वसुधैव कुटुंबकम और वैश्विक सद्भाव का संदेश देंगे।
हाल के समय में विदेशों में आरएसएस को लेकर कुछ दक्षिणपंथी या उग्रवादी छवि बनाने की कोशिशें हुई हैं जैसे पिछले महीने कनाडा के कुछ सांसदों ने मोहन भागवत के दौरे को रद्द करने की मांग की थी। अप्रैल में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने भी विदेश दौरा किया था। इन यात्राओं का मकसद विदेशी बुद्धिजीवियों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों से सीधा संवाद कर संघ के वास्तविक सेवाकार्यों और उद्देश्यों को दुनिया के सामने लाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.