7000 रुपए लीटर में बिक रहा गधी का दूध, हैदराबाद-बेंगलुरु में जबरदस्त मांग, कमाई के लिए जानिए बिजनेस टिप्स

Updated on 10-11-2024 06:36 PM
 नई दिल्ली । गाय, भैंस और बकरी का दूध तो सामान्य बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में गधी के दूध का भी बड़ा बिजनेस है। बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे देश के आईटी हब में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।

यहां गधी का दूध 5000 रुपए से लेकर 7000 रुपए लीटर तक बेचा जा रहा है। गधी के दूध का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में हो रहा है। गुजरात के एक बंदे ने तो इसका बिजनेस भी किया है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।


कैसे करें गधी के दूध का बिजनेस

  • गधी के दूध का बिजनेस करना आसान है। कुछ लाख रुपए लगाकर आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गुजरात के धीरेन ने 20 गधी के साथ बिजनेस शुरू किया था और अब उनके डंकी फार्म में 40 गधी हैं।
  • गधी का दूध कई तरह से कमाई का साधन बन सकता है। गधी का दूध तो ऊंचे दामों में बिकता ही है, उसे प्रोसेस कर ऐसे रॉ प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं, जो लाख रुपए की कमाई करवा सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए, गधी का दूध 5000 से 7000 रुपए लीटर बिक रहा है, तो इस दूध से बने मिल्क पावडर की कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलो तक है। दक्षिण भारत में इसकी जबरदस्त डिमांड है।
  • केरल और कर्नाटक में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनियां इसी मिल्क पावडर से सामान बनती हैं, जो बाजार में ऊंचे दामों में बिकता है। रंग निखारने और चेहरे की झुर्रियां खत्म करने में इनका उपयोग होता है।
  • कई तरह के हेल्थ प्रोडक्ट में गधी का दूध या इससे बना पावडर उपयोग किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गधी के दूध में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
  • गधी के दूध के अन्य फायदे

    गधी का दूध नवजात शिशुओं के लिए फायदेमंद बताया गया है। पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास हेतु समर्पित पत्रिका ‘पशुधन’ प्रहरी की वेबसाइट के अनुसार, गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में काफी कम वसा, अधिक खनिज और लैक्टोज होता है।

    उच्च विटामिन, खनिज और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड सामग्री के कारण गधी का दूध त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह शिशुओं के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी यौगिक होते हैं और यह हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.