काम नहीं आ रही डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, Apple ने भारत में टाटा को सौंपा यह जरूरी काम
Updated on
06-06-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल अपने तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में iPhones और MacBook की मरम्मत का काम टाटा ग्रुप को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक इससे पता चलता है कि अमेरिकी टेक दिग्गज की सप्लाई चेन में भारतीय समूह की भूमिका कितनी बढ़ रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ऐपल की नजरें टाटा पर हैं। टाटा पहले से ही दक्षिण भारत में तीन जगहों पर आईफोन बना रही है, जिनमें से एक जगह कुछ आईफोन पार्ट्स भी बनते हैं।
सूत्रों के मुताबिक टाटा अब कर्नाटक में अपने iPhone असेंबली कैंपस से iPhone की आफ्टर सेल्स मरम्मत करेगी। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में मरम्मत का बाजार तेजी से बढ़ने वाला है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुमान के मुताबिक, पिछले साल भारत में लगभग 1.1 करोड़ iPhones बिके थे, जिससे Apple को 7% मार्केट शेयर मिला। 2020 में यह सिर्फ 1% था। ये नया कॉन्ट्रैक्ट Apple के टाटा पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।
भारत में बिजनस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल को भारत में अमेरिकी बाजार के लिए आईफोन नहीं बनाने को कहा है। साथ ही उन्होंने भारत में बने आईफोन पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की भी धमकी दी है। इसके बावजूद ऐपल भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा उलटफेर किया है। उसने इस साल की पहली तिमाही में चीनी कंपनी शाओमी को बिक्री में पीछे छोड़ दिया है। ऐपल अब बाजार हिस्सेदारी के मामले में टॉप 5 में शामिल हो गई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…