कुत्‍ते भौंक रहे थे, बाथरूम में झांका तो देखा तेंदुआ बैठा था... अल्‍मोड़ा में मच गया हड़कंप

Updated on 08-10-2025 02:03 PM
अल्मोड़ा/देहरादून: अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर जब कुत्ते लगातार भौंकने लगे तब उस घर में रहने वाले किरायेदार ने बाथरूम में झांक कर देखा। बाथरूम में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गये।

इसके बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तत्काल बंद कर पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान आसपास ग्रामीण की भीड़ लगी रही। हर कोई तेंदुए को देखने के लिए लालायित दिख रहा था।अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में सुबह के समय जब पंकज तिवारी के मकान के पास अचानक कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज आई तो वहां रह रहे किराएदार सुरेश कुमार ने पूरा माजरा जानने के लिए देखा। इधर-उधर देखते हुए जब वे बाथरूम की ओर गए और अंदर झांका तो उनकी सांसे अटक गई।बाथरूम में तेंदुए को बैठा देखा तो लेकिन उन्होंने घबराने की बजाय बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया है कि पिछले डेढ़ महीने में यह चौथा तेंदुआ है जिसे शहरी क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुओं की लगातार आबादी की ओर आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम में गश्त कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

वहीं, एक घर के बाथरूम में तेंदुए के बंद होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग सुबह-सवेरे के अपने कामकाज छोड़ कर मौके पर एकत्र हो गए। वन विभाग के कर्मचारियों की पूरी कार्यवाही के दौरान ग्रामीण वहीं जमे रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.