कुत्तों का आतंक: 40 से ज्यादा लोगों पर हमला, निगम ने चलाया धरपकड़ अभियान

Updated on 09-09-2024 04:02 PM

बिलासपुर । बिलासपुर में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। हाल ही में तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द, ललखदान, सफेद खदान सहित अन्य इलाकों में पागल कुत्तों ने 8 मासूम बच्चों समेत 40 से अधिक लोगों को काटा है, जिसमें से तीन मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द, ललखदान, सफेद खदान जैसे इलाकों में पागल कुत्ते की दहशत बनी हुई है। पागल कुत्तों ने 8 मासूमों समेत 40 से ज्यादा लोगो को काटा है। इनमें 3 मासूमों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सिम्स हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। वहीं पागल कुत्तों के काटने की लगातार मिल रही शिकायत को लेकर के नगर निगम धरपकड़ अभियान चलाकर शहरभर के आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में शिफ्ट कर रही हैं।


कुत्तों की संख्या ने हर किसी को चिंता करने पर मजबूर कर दिया है। इनकी दहशत के चलते अब तो लोग अपने घरों से भी निकलने में एक बार पहले सोचने लगे है, यदि बहुत जरुरी काम हो तभी अपने घरों से निकल रहें हैं। हालाकि नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस कुत्तों के आतंक की घटना को गंभीरता से लिया हैं और डॉग रेस्क्यू अभियान चलाकर शहरभर के कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।


सिम्स के अधीक्षक डॉ. एसके नायक ने बताया कि, लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल प्रबंधन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सीजनल रूप से डॉग बाइट के केस आते है। वर्तमान समय में भी हर उम्र के लोगो अपना इलाज कराने पहुंचे हैं। सिम्स में एंटी रेबीज के इंजेक्शन और अन्य आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है। ऐसे समय में तत्काल उपचार किया जा रहा है। फिलहाल केस बढ़े है, जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन अलर्ट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.