डॉक्टर मरीजों के लिए देवता के समान : रूपसाय सलाम

Updated on 07-10-2024 12:13 PM

नारायणपुर।  बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय में दो दिवसीय निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम के मुख्य आत्थ्यि में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर मरीजों के लिए देवता के समान हैं, जो मरीजों को रोग से निजाद दिलाते हैं। उन्होेंने मंशा जाहिर करते हुए कहा कि भविष्य में जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र ओरछा और सोनपुर में मेगा चिकित्सा शिविर लगाकर उपचार कराने की अपील जिला प्रशासन से की है। उन्होंने चिकित्सों की कार्य को सराहना करते हुए कहा कि अबुझमाड़ क्षेत्र में आकर मरीजों का इलाज कर उनकी रोग से बचाव करने का कार्य किये हैं जो अमुल्य योगदान है।


कार्यक्रम को कलेक्टर बिपिन मांझी ने संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सों के द्वारा दो दिवसीय शिविर में अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार कर रोग से बचाव हेतु सराहनीय कार्य किया गया, जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। भविष्य में शिविर की आवश्यकता पड़ने पर आप लोगों की सेवा की पुनः जरूरत पड़ेगी। उन्होंने सभी चिकित्सों को दो दिवसीय इलाज में सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों को दो दिवसीय शिविर में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के द्वारा भी मरीजों का उपचार करने में सहयोग करने के लिए उन्हें भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। मेगा चिकित्सा शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. साहू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल, डेंटल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता एवं डॉ. जितेंद्र सर्राफ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद भीमसरिया, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास एवं डॉ. प्रशांत रावत, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. संध्या एवं डॉ चंदन अग्रवाल, दर्द एवं उष्माशक विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर एवं डॉ. आशीष सिन्हा और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद बंसल तथा डॉ. संतोष भारद्वाज द्वारा पंजीयन करये मरीजों का उपचार किया गया।


 हड्डी रोग के 122, नेत्र रोग के 232, किडनी समस्या के एक, लिवर समस्या के 02, दंत एवं मुख रोग के 62, चर्म रोग के 63, कान नाक एवं गला रोग के 65, हृदय रोग के 30, स्त्री रोग के 15, शिशु रोग के 47, न्यूरोलॉजी रोग के 16, मानसिक रोग के 46 और सर्दी खासी और बुखार के 1118 के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में 08 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को छड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम को बृजमोहन देवांगन, अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डॉ. आशीष सिन्हा, डॉ. केके साहू द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, एस.डी.एम. वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर, डी.पी.एम. राजीव बघेल, जनपद सीईओ एल.एन. पटेल, सीएमओ नगरपालिका आशीष कोर्राम, प्राचार्य मनोज बागड़े सहित पत्रकारगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.