थलपति विजय को कहा हड्डियां तोड़कर वापस भेज देंगे, तमिलनाडु में DMK विधायक मार्कंडेयन गिरफ्तार, गरमाई सियासत

Updated on 20-07-2026 01:29 PM
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर भाषण के वीडियो वायरल होने और उसके बाद बड़े पैमाने पर आलोचना और कार्रवाई की मांग उठने के बाद विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रविवार रात को कोविलपट्टी के कृष्णन कोविल ग्राउंड्स में डीएमके की एक जनसभा हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आई करुणानिधि ने की और इसमें पार्टी के यूनियन सेक्रेटरी बीकिलिपट्टी मुरुगेसन, राधाकृष्णन, जयकन्नन, सुब्रमण्यन, करुप्पासामी और चिन्नापांडियन शामिल थे।

सभा को संबोधित करते हुए मार्कंडेयन ने हाल की राजनीतिक घटनाओं और राज्य विधानसभा के कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री विजय पर तीखा हमला किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कथित तौर पर मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि अगर विधानसभा बुलाई गई तो आपकी हड्डियां साबुत नहीं बचेंगी। आगे दावा किया कि डीएमके विधायक 'आपकी हड्डियां तोड़ देंगे और आपको वापस भेज देंगे'।

हिंसक और भड़काऊ भाषा प्रयोग करने का आरोप

इन बयानों को मुख्यमंत्री के लिए सीधी धमकी के तौर पर देखा गया। रविवार रात सोशल मीडिया पर उनके भाषण के वीडियो तेजी से फैल गए, जिसकी राजनीतिक दलों और आम लोगों ने कड़ी निंदा की। आलोचकों ने विधायक पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ हिंसक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कई नेताओं ने तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विधायक के समर्थकों का प्रदर्शन

शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार तड़के विलाथिकुलम में उनके घर से मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधायक के समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। समर्थक विधायक के घर के बाहर जमा हुए और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए और पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने विधायक को ले जाने से पहले प्रदर्शनकारियों को हटाया और सड़क खाली कराई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मार्कांडेयन को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय ले जाया गया। उम्मीद है कि शुरुआती जांच पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

विधायक की गिरफ्तारी का विरोध

मौजूदा डीएमके विधायक की गिरफ्तारी ने तमिलनाडु में काफी राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस विवाद ने सत्ताधारी सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे टकराव को और बढ़ा दिया है। कोविलपट्टी के विधायक करुणानिधि ने मीडिया से बात की और मार्कंडेयन के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कोविलपट्टी में एक जनसभा के बाद आयोजित धन्यवाद सभा के दौरान अनजाने में की गई टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.