जोकोविच 16वीं बार विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे:ऑस्ट्रेलिया के मिनॉर को हराया, भारत के युकी-गैलोवे की जोड़ी मेंस डबल्स से बाहर

Updated on 08-07-2025 01:46 PM

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच विम्बलडन-2025 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार रात को राउंड ऑफ 16 मैच में ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनॉर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। 38 साल के जोकोविच ने 16वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। अब उनका मुकाबला इटैलियन स्टार फ्लावियो कोबोली से होगा।

जोकोविच के अलावा, अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज, रूस के कारेन खचानोव, ब्रिटेन के कैमरून नोरी और स्पेन के कार्लोस अल्काराज भी टॉप-8 में पहुंच गए हैं। विमेंस कैटेगरी में वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका, जर्मनी की लौरा सीजमंद, अमेरिका की अमांडा एनिसीमोव, स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिच, रूस की लुडमिला सैमसोनोवा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

साथ ही भारत के युकी भांबरी को उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ मेंस डबल्स कैटेगरी में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

टेलर फ्रिट्ज को वॉकओवर मिला

मेंस सिंगल्स के में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को ऑस्ट्रेलिया को जॉर्डन थॉम्पसन के खिलाफ वॉकओवर मिल गया। वॉकओवर के वक्त फ्रिट्ज 6-1, 3-0 से आगे थे। वहीं दूसरे मुकाबले में रूस के कैरेन खाचनोव ने पोलैंड के कामिल माजरेक को 6-4, 6-2, 6-3 से हरा दिया। ब्रिटेन के कैमरून नोरी ने चिली के निकोलस जैरी 6-3, 7-6, 6-7, 6-7, 6-3 से और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने आंद्रे रुबलेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराते हुए टॉप-8 में प्रवेश किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
Advt.