जोकोविच विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे:होल्गर रुने को हराया, एलेक्स डी मिनौर से होगा अगला मुकाबला

Updated on 09-07-2024 01:45 PM

नोवाक जोकोविच विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में होल्गर रुने को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला बुधवार को एलेक्स डी मिनौर से होगा।

जोकोविच मैच में फैन्स की हूटिंग से नाराज दिखे और कहा कि इस तरह के व्यवहार को वह स्वीकार नहीं करते हैं।

दरअसल मैच के दौरान फैन्स रुने के समर्थन में रूऊऊऊ चिल्ला रहे थे,जो हूटिंग की तरह लग रहा था। रुने 2022 में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जोकोविच को हरा कर अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता था।

जोकोविच ने कहा- हूटिंग को स्वीकार नहीं करेंगे
मैच के बाद जोकोविच ने अपनी जीत पर बात की और कहा कि जिन लोगों ने उनको सम्मान दिया और टिकट लेकर मैच देखने आए और देर रात तक बैठकर टेनिस के प्रति अपने प्यार को दिखाया, उनको दिल से शुक्रिया।

साथ ही, उन्होंने हूटिंग कर रहे लोगों की आलोचन की और कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। जोकोविच ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे रुने के समर्थन में नारे लगा रहे थे, पर यह भी हूटिंग का एक बहाना है। मैं इसे स्वीकार नहीं करता हूं।

20 साल से मैं टेनिस खेल रहा हूं। मुझे पता है कि किस तरह से किसी का अपमान किया जाता है। मैं इससे ज्यादा विपरीत परिस्थितियों में भी खेल चुका हूं। मैं इन सब चीजों से परेशान नहीं होता। मैं उन लोगों पर फोकस करता हूं, जो मेरा सम्मान करते हैं। मैं टेनिस से प्यार करने वालों को दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

रुने ​​​​​​​ ने कहा कि फैन्स के व्यवहार से कोई समस्या नहीं
वहीं रुने ने कहा कि मुझे फैन्स के इस व्यवहार में कोई समस्या नहीं दिख रहा है। वे लोग मेरा नाम ले रहे थे। जो बू जैसा लग रहा था। मुझे नहीं लगता है कि इससे मैच परिणाम पर कोई फर्क पड़ा।

60वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल
जोकोविच का 60वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल होगा। वह 15वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। पिछली बार उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.