संभाग स्तरीय युवा संसद-कोण्डागांव बना सिरमौर

Updated on 16-01-2026 12:17 PM

जगदलपुर। शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का ऑडिटोरियम गुरुवार को युवा संसद के सत्र और पक्ष-विपक्ष की तीखी बहसों का गवाह बना। यहाँ आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का ऐसा जीवंत मंचन किया कि उपस्थित दर्शक और निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस कड़े मुकाबले में कोण्डागांव जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग में अपना परचम लहराया।

प्रतियोगिता का परिणाम काफी रोमांचक रहा, जहाँ सुकमा जिले ने कोण्डागांव को कड़ी टक्कर दी। सुकमा के युवाओं ने अपनी तार्किक क्षमता के बल पर उपविजेता द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कांकेर जिले ने तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस आयोजन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और कोण्डागांव के 40-40 प्रतिभागियों के दल ने हिस्सा लिया। कुल 280 युवाओं ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रियाओं को मंच पर बखूबी उतारा। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेष निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. सोनाली कर, डॉ. चेतना पद्माक्षी ठाकुर, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. रेशमा कौशल और डॉ. विनीता पाण्डेय शामिल थीं। निर्णायकों ने संसदीय भाषा, अनुशासन और विषय की समझ के आधार पर अपना निर्णय दिया।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.