संभागायुक्त डॉ. अलंग ने पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड़ की महिला समूह की सदस्यों से की चर्चा

Updated on 25-02-2022 05:42 PM

कोरबा  छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाली और पोड़ी-उपरोड़ा के विकासखण्ड की महिलाओं से चर्चा कर उनके अनुभव सुनें। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठानों में रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर उनमें आत्मविश्वास जागा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से उन्हें हिम्मत मिली है।

 अब वे परिवार की हर जिम्मेदारी निभाने में बराबर का साथ दे रही है, इससे परिवार एवं समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। पहले रोजगार नहीं होने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब सब कुछ आसान हो गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

        डॉ. अलंग ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कापूबहरा की सूर्या स्व-सहायता समूह और सुतर्रा की मां भवानी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। सूर्या स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती चंदरबाई ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं पिछले वर्ष से सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। उन्होंने बाड़ी में मूली, बिन्स, गोभी की सब्जी लगाई है। इससे उन्हें 35 हजार की आमदनी हुई है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उनकी मदद की है। मां भवानी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बाई ने बताया कि उन्होंने बाड़ी में टमाटर, आलू की फसल लगाई है। इससे उन्हें 17 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में उपयोग किया है।

       विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत सेंदरी-पाली एवं ग्राम पंचायत दमिया की महिलाओं ने भी संभागायुक्त डॉ. अलंग से अपने अनुभव साझा किए। मां महामाया स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी उरांव ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उनके समूह को 52 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उपयोग उन्होंने घर के खर्चाे में किया। वे कहती हैं कि रोजगार मिलने से उन्हें अब बहुत अच्छा लगता है, परिवार का खर्च चलाने में मदद मिली है। आसपास की महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर अब स्व-रोजगार से जुड़ने लगी है।

 दमिया महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रानी जगत ने अपने अनुभव बताएं। श्रीमती जगत ने बताया कि रोजगार मूलक योजनाओं से जुड़कर उनका जीवन ही बदल गया है। परिवार एवं समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। कोरबा जिले में 155 सामुदायिक बाड़ी विकास का कार्य किया गया है, जिनमें महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.