जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों को खिलाई कृमि रोधी अल्बेंडाजोल दवा

Updated on 30-08-2024 01:03 PM

गरियाबंद । जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाय में जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने बच्चों को कृमि रोधी दवा एल्बेन्डाजॉल का सेवन करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सरपंच निलाम्बर सोम एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को दवा खिलाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोर - किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में बच्चों की उपस्थिति में भी सुधार करना है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम अंतर्गत जिला गरियाबंद में 2 लाख 42 हजार 516 बच्चों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी बारा ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफलतापूवर्क क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा आपसी समन्वय से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, तकनीकी शिक्षा संस्थान, आई.टी.आई.. पालिटेक्निक कालेज, आश्रम, छात्रावास के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल की निःशुल्क गोली खिलाई जायेगी। जिसमें 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली एवं 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली पीस करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जा रहा है। ऐसे बच्चें जिन्हें गोली नही खिलाई गई है, उन्हें मॉप अप दिवस 04 सितम्बर 2024 को खिलाई जायेगी। कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर डि.एस.ओ. प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एपिडेमियोलाजिस्ट, स्कूल प्राचार्य, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, शिक्षक, सेक्टर सुपरवाईजर, ए. एन.एम. व मितानिन उपस्थिति रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.