जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

Updated on 26-08-2025 01:51 PM

राजनांदगांव।  जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक समिति के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु तथा सदस्य  प्रशांत कोडापे एवं  गोपाल भुआर्य की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में संपन्न हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभापति श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता अनुसार किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सदस्य  प्रशांत कोड़ापे ने मत्स्य पालन के लिए जारी होने वाले टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा क्षेत्र में होने वाले विभागीय कार्यक्रम एवं आयोजनों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने कहा।

बैठक में समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने जिले में किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे नवाचारी गतिवधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जिले में कृषि एवं किसानों के विकास के लिए का कार्य योजना तैयार करने हेतु विभागों को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिले में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। सहायक संचालक मत्स्य पालन द्वारा मछली पालन हेतु समूह को आवंटित किए जाने वाले तालाब एवं योजनाओं के माध्यम से मछुआरा समितियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड एवं ऑयल पाम योजना के माध्यम से जिले में ऑयल पाम की खेती के लिए किसानों का चयन कर रोपण का कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में कृषि विभाग के अलावा उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, बीज निगम एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.