राष्ट्रीय उपलब्धियों पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दी बधाई

Updated on 29-11-2025 12:24 PM

धमतरी । जिले में मिल रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों और उपलब्धियों को लेकर डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब धमतरी के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि कलेक्टर मिश्रा के अथक प्रयासों, समर्पण और दूरदर्शिता के कारण धमतरी जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने इस अभियान को न सिर्फ गंभीरता से लिया, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू भी किया। इसके परिणामस्वरूप जिले में भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

महानदी प्रवाह क्षेत्र के पुनरुद्धार के तहत 5000 नारियल पौधों का रोपण तथा 600 घंटे के श्रमदान के माध्यम से महानदी संरक्षण में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक बताया गया। इन्हीं उल्लेखनीय प्रयासों के कारण भारत सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले को जल संचय जनभागीदारी 1.0 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ।

मीडिया क्लब ने कलेक्टर मिश्रा के नेतृत्व में जिले के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने पर कोटिशः बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब केसंरक्षक एम ए फहीम अध्यक्ष प्रेम कुमार मगेंद्र, उपाध्यक्ष नरेश राखेचा, महासचिव आशीष मिन्नी, कोषाध्यक्ष राजेश रायचुरा, मीडिया प्रभारी संजय जैन, सचिव डॉ भूपेंद्र साहू एवं आशीष बंगानी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.