रजत जयंती पर जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता

Updated on 13-09-2025 02:17 PM

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर जिला कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता एवं विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया गया। यह आयोजन “कौशल तिहार 2025” के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में कौशल, रचनात्मकता और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में जिले के विगत दो वर्षों में प्रशिक्षित कुल 210 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स,कंप्यूटर एवं हेल्थकेयर जैसे तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों क्रमशः 22 वर्ष से कम तथा 22 से 45 वर्ष में कराई गई। दोनों श्रेणियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिले का प्रतिनिधित्व आगामी राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में करेंगे।

इसी क्रम में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए वाद-विवाद, रंगोली निर्माण, पोस्टर मेकिंग जैसी विविध रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विषय “पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, भविष्य की संभावनाएं एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं’’ आदि रहे। प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में अपनी कला, रचनात्मकता एवं तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास के प्रति जागरूकता, रुचि एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा उन्हें भविष्य के लिए रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाना था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.