जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विश्व एड्स दिवस कार्यकम का आयोजन

Updated on 03-12-2024 01:36 PM

बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा जिला जेल, बेमेतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा एवं तालुका स्तर पर ग्राम गाड़ाडीह, जिला बेमेतरा में "विश्व एड्स दिवस" कार्यकम का आयोजन किया गया।

जिसमें लोंगो को बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है जो असुरक्षित यौन संबंध, एचआईव्ही से संक्रमित व्यक्ति की इंजेक्शन को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने से, गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपात के दौरान अगर कोई महिला एचआईव्ही से संक्रमित है तो वह अपने बच्चें को भी संक्रमित कर सकती है एवं संक्रमित व्यक्ति के द्वारा रक्त का आदान-प्रदान करने से भी एड्स हो सकता है। एड्स से ग्रसित व्यक्ति में इम्यून सिस्टम बनना बंद हो जाता है शुरूआत के लक्षण सर्दी, जुकाम, खांसी से प्रारंभ होता है, जो हमेशा बने रहता है और वजन कम होने लगता है।

साथ ही एड्स से ग्रसित व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। एड्स से बचाव के उपाय बतातें हुए यह भी कहां कि यह एक वायरस है जो पानी एवं हवा से नहीं फैलता है साथ ही एचआईव्ही पीड़ित महिला भी एक स्वस्थ्य बच्चें को जन्म दे सकती है।

एड्स पीड़ित व्यक्ति को समाज में सम्मान के साथ जीने का हक है उसके साथ संवेदना पूर्ण व्यवहार करना चाहिए इसे छुवाछूत की भावना से नही देखने का भी संदेश दिया। उक्त कार्यकम में जेल अधीक्षक श्री दिनेश चन्द्र धव, नर्स स्टॉफ श्रीमती दिपांजली डेनियल एवं समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.