जिला विकास सहकारी समिति की बैठक संपन्न

Updated on 11-09-2024 11:03 AM

दुर्ग । भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं उसकी जमीनी स्तर पर पहुंच के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।


जिला सहकारी विकास समिति की अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेण्डावार विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर चौधरी ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति या प्राथमिक दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों से आच्छादित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।


इसी प्रकार समस्त पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-डिस्ट्रीक्ट के रूप में आई.डी. जेनरेट करने और राष्ट्रीय बीज सहकारी समिति, जैविक सहकारी समिति एवं निर्यात सहकारी समितियों में समस्त सेवा सहकारी समितियों में शतप्रतिशत सदस्य बनाने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को निर्देशित किया गया।

बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अवधेश मिश्रा, उप संचालक पशुपालन डॉ. सुधीर प्रताप सिंह, उप संचालक मत्स्य सीमा चन्द्रवंशी, उप संचालक कृषि संदीप भोई, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्रीकांत चन्द्राकर, ईडीएम श्रुति अग्रवाल और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अंशु गोयल उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.