भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र, धर्म से धर्म में भेदभाव... शाह ने राहुल की 'विभाजनकारी सोच' पर बोला हमला

Updated on 11-09-2024 04:52 PM
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 'देश को बांटने की साजिश करने वाली ताकतों' का साथ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए देश विरोधी बयान देना एक आदत बन गई है। अमित शाह का यह बयान पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों के बाद आया है। गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करते हैं। भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि जबतक बीजेपी है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है। भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है। राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।'

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने एक्स पर किए गए एक अन्य पोस्ट में कहा, 'देश में आरक्षण समाप्त करने की बात कहकर, राहुल गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चेहरे को सामने ला दिया है। जो विचार उनके मन में थे, वे अंततः शब्दों के रूप में सामने आ गए है।'

इससे पहले, अमेरिका में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान आरक्षण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, 'जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाएगा तो हम आरक्षण को खत्म करने के बारे में सोचेंगे। और भारत एक निष्पक्ष जगह नहीं है।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं; दलितों को 100 रुपये में से 5 रुपये मिलते हैं, और OBC को भी इतना ही मिलता है। मामला यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है।' राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने की जरूरत बताते हुए कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी - OBC, दलित और आदिवासी का देश में उचित प्रतिनिधित्व नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.