दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

Updated on 05-12-2025 12:14 PM

बीजापुर।  अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को समग्र शिक्षा, समावेशी शिक्षा बीजापुर द्वारा जिला मुख्यालय में विविध कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक कमलदास झाड़ी तथा सहायक परियोजना समन्वयक तारकेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के चारों विकासखण्डों से विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक और पालक, अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों ने कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्राय सायकल दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, निबंध लेखन और एकल गीत जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बीजापुर अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद सत्यवती परतागिरी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समावेशी शिक्षा के चारों विकासखण्डों बीजापुर, भोपालपट्टनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ के बीआरपी क्रमशः चितु राम बघेल, अनिरु गिलहरे, वेदराम निषाद, सुनील तायवाडे का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय, बीजापुर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.