फर्जी कंपनी सी बुल्स ग्लोबल के डायरेक्टर गिरफ्तार

Updated on 29-11-2025 12:23 PM

जशपुर। ऑपरेशन अंकुश के तहत फर्जी कंपनी सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन के डायरेक्टर मोहम्मद सिराज आलम और उसके दो सहयोगियों को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता और लैपटॉप बरामद किया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी द्वारा निवेशकों को लालच देकर कुल 6 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत आता है। वर्ष 2023 में प्रार्थी जागेश्वर लाल यादव और उनके साथियों को कंपनी में निवेश करने के लिए झांसा दिया गया।

कंपनी ने दावा किया कि कृषि उत्पादों के नए प्लांट में निवेश करने पर प्रतिमाह 1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा और 10 महीनों में निवेश राशि तीन गुना हो जाएगी। विश्वास दिलाने के लिए कंपनी ने फेडरल बैंक और इंडसइंड बैंक के चेक गारंटी के रूप में दिए। प्रारंभिक तौर पर निवेशकों को कुछ महीनों तक ब्याज की राशि मिली, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद कर दिया गया। जब निवेशकों ने रकम वापसी के लिए संपर्क किया, तो आरोपियों ने उड़ीसा के सुंदरगढ़ में मीटिंग का बहाना बनाया और निवेशकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर उनकी रकम हड़प ली। इसके बाद कंपनी का वेब पोर्टल बंद कर दिया गया और आरोपी फरार हो गए।

जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम झारखंड रवाना हुई और बोकारो से मोहम्मद सिराज आलम, रांची से इमरान खान और संतोष कुमार साव को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि निवेशकों से राशि लेकर उन्होंने प्रारंभिक पांच महीनों में केवल 1 प्रतिशत ब्याज लौटाया और फिर भुगतान बंद कर दिया। जांच में यह भी पता चला कि कोई वास्तविक निवेश नहीं किया गया था और पुराने निवेशकों को नया निवेशक जोड़ने तक ही भुगतान किया गया। नए निवेशक जुड़ने बंद होने पर आरोपियों ने पूरी रकम हड़प ली।

सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन के डायरेक्टर मोहम्मद सिराज आलम, इमरान खान और संतोष कुमार साव ने अपने भागीदारों के साथ मिलकर निवेशकों को धोखा दिया। आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में भा.द.सं. 1860 की धारा 420, 120(बी) और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध है। पूर्व में दो अन्य आरोपियों हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिरों की मदद से आरोपियों के डिजिटल उपकरणों और बैंक डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से कंपनी के फर्जी लेनदेन और निवेशकों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।

जशपुर पुलिस ने बताया कि यह मामला आम ग्रामीणों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी से जुड़ा है। आरोपी निवेशकों को गुमराह कर धन जुटा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा और कहा कि अग्रिम कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही में साइबर सेल जशपुर के निरीक्षक संत लाल आयाम, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, थाना पत्थलगांव के निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लोखेश साहू और आरक्षक तुलसी रात्रे की अहम भूमिका रही। अधिकारी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस गिरफ्तारी से निवेशकों को न्याय मिलेगा और ऐसे फर्जी निवेश घोटालों पर रोक लगेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि निवेश करने से पहले किसी भी कंपनी की वैधता और पंजीकरण की पुष्टि अवश्य करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.