टीम इंडिया की हार के बाद दिनेश कार्तिक टूटे, वीडियो शेयर करके बयां किया अपना दर्द और गुस्सा

Updated on 27-11-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 408 रनों से हार मिली। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों से टीम की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले कभी भी भारत 350 रनों से भी नहीं हारा था। टेस्ट खेलने वाले टॉप देशों में सिर्फ भारत ही कभी 350 से ज्यादा रनों से नहीं हारा था। अब टीम को 400 से ज्यादा रनों से हार झेलनी पड़ी है और वो भी अपने घरेलू मैदान पर।

दिनेश कार्तिक हार से काफी निराश

भारतीय टीम की इस करारी हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह टीम की हार पर बात कर रहे हैं। कार्तिक निराशा के साथ गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, 'टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आने से डरती थीं। अब वे अपनी जीभ लपलपा रहे होंगे। 12 महीने के अंदर दूसरा व्हाइटवॉश। भारत में खेली गई पिछली तीन सीरीज में से दो में व्हाइटवॉश हुआ है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए यह मुश्किल समय है और कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।'
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा- भारत में पेसर्स और स्पिनर्स को आउट-बॉल किया जा रहा है। बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स को खिलाया जा रहा है। नॉमिनेटेड पेस ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी ने पूरे घरेलू कैलेंडर सीजन में 14 ओवर फेंके हैं। भारत के सिर्फ दो खिलाड़ियों ने इस टेस्ट सीरीज में अर्धशतक बनाए। साउथ अफ्रीका के सात खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाए।

नंबर-3 का बल्लेबाज फिक्स नहीं

दिनेश कार्तिक ने नंबर-3 को लेकर चल रहे म्यूजिकल चेयर पर भी बात रखी। उन्होंने कहा, 'टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में इंडिया के नंबर-3 का टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। उनका एवरेज 26 का है। हमारा नंबर-3 कौन है? वॉशिंगटन कोलकाता में नंबर-3 पर खेलते हैं, साई सुदर्शन गुवाहाटी में नंबर-3 पर खेलते हैं। क्या काट-छांट और बदलाव इंडिया की मदद कर रहे हैं या हमें और ज्यादा स्टेबिलिटी और कंसिस्टेंसी की जरूरत है?'

7 महीने दूर है भारत का अगला टेस्ट

भारतीय टीम को लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं खेलना है। अगले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट है। फिर अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है। दिनेश कार्तिक ने सबसे बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा- अगला टेस्ट मैच सात महीने बाद है। क्या हम इसे भूल जाएंगे? यही बड़ा सवाल है। इस टेस्ट टीम को वापस आने और पहले जैसा अच्छा बनने के लिए क्या करना होगा?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.