मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ:सिंगर के गाने पर PM ने टेबल बजाई, कहा- नाम की तरह लोगों को जीत लेते हो

Updated on 02-01-2025 04:35 PM

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिलजीत ने PM मोदी को देखते ही उन्हें सैल्यूट किया। PM ने भी सत श्री अकाल कहकर दोसांझ का स्वागत किया।

इस दौरान दिलजीत ने जब गुरु नानक पर गाना गाया तब PM मोदी टेबल पर थाप देते नजर आए। उन्होंने दिलजीत की पीठ भी थपथपाई।

दोसांझ ने PM मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कीं। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताया। दिलजीत के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।

दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल लुमिनाटी टूर का लास्ट शो लुधियाना में किया था।

पढ़िए, दिलजीत और PM में क्या बातचीत हुई...

PM मोदी: हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है।

दिलजीत: थैंक्यू जी।

PM मोदी: आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा है तो आप जीतते ही जाते हो लोगों को।

दिलजीत: हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। तब इतना पता नहीं था, लेकिन अब पूरा भारत घूमने के बाद पता चलता है कि क्यों कहते है कि मेरा भारत महान।

PM मोदी: सच मैं भारत की विशालता एक अलग सी शक्ति है। हम एक वाइब्रेंट सोसाइटी हैं।

दिलजीत: भारत में सबसे बड़ा यदि कोई जादू है तो वह योग है।

PM मोदी: जिसने योग को महसूस किया है वह उसकी ताकत जानता है।

दिलजीत: मैंने आपका एक इंटरव्यू देखा था। हमारे लिए प्रधानमंत्री एक बहुत बड़ा पद है। इसके पीछे एक मां, एक बेटा और एक इंसान है। कई बार, यह आधा सच बहुत बड़ा होता है जब आप मां और पवित्र गंगा को अपने साथ लेकर चलते हैं। यह दिल को छू जाता है। ये बात दिल से निकली है तभी दिल तक गई है।

दिलजीत ने PM मोदी को सुनाया गीत... कैंदे कित्थे है तेरा रब दिसदा ही नहीं, मैं केहा अखां बंद कर महसूस कर। गुरु नानक तां अंग संग है तू ही बस गैरहाजिर है, गुरु नानक... गुरु नानक... गुरु नानक...।

दिलजीत और PM ने X पर क्या लिखा...

सिंगर ने लिखा- 2025 की शानदार शुरुआत दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया (X) पर PM से मुलाकात के फोटो शेयर किए। पोस्ट में उन्होंने लिखा- यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की।

PM बोले- बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं दिलजीत वहीं PM मोदी ने X पर दिलजीत दोसांझ के पोस्ट को रीपोस्ट करके लिखा- दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।

दिलजीत दोसांझ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें 31 दिसंबर को लुधियाना में लाइव कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आरोप है कि दिलजीत ने पाबंदी के बावजूद शराब और ड्रग्स को प्रमोट करने वाले गाने गाए। इस संबंध में चंडीगढ़ के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने कहा कि अगर मामले में एक्शन नहीं लिया गया तो वे सिंगर के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी करेंगे।

दिलजीत ने ठेके, केस, पटियाला पेग जैसे गीतों में थोड़े बदलाव के साथ लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉन्सर्ट में गाया। उनके पास बाल विभाग के उपनिदेशक की तरफ से औपचारिक नोटिस आया है। जिसमें लिखा है कि 31 दिसंबर को लाइव शो में ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने का आग्रह किया गया था। बावजूद उन गानों को गाना जारी रखा।

दिलजीत ने कहा था- समस्या है तो बैन करें इससे पहले तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी की तरफ जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पेग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने के लिए कहा गया। इस पर सिंगर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 17 नवंबर को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर भारत सरकार शराब पर प्रतिबंध लगाती है तो वे शराब के बारे में गाने बनाना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा था कि अगर सभी राज्य खुद को शराबमुक्त राज्य घोषित कर देते हैं तो मैं वादा करता हूं कि मैं शराब के बारे में कभी नहीं गाऊंगा।

चंडीगढ़ में हुए कॉन्सर्ट पर भी हुआ था विवाद दिलजीत के 14 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुए कॉन्सर्ट को लेकर भी विवाद हुआ था। सेक्टर-23 में रहने वाले रंजीत सिंह ने कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि दिलजीत के शो से शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी। हालांकि, बाद में कॉन्सर्ट की परमिशन मिल गई थी।

इसके बाद प्रशासन ने कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्रशासन ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी। प्रशासन ने बताया था कि कॉन्सर्ट के दौरान आवाज का स्तर तय सीमा से अधिक पाया गया। आवाज 75 डेसिबल (DB) से ऊपर नहीं जानी चाहिए थी, लेकिन कॉन्सर्ट के दौरान आवाज 82 डेसिबल तक पहुंच गई थी। इस मामले की सुनवाई 9 जनवरी को होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.