डीजल चोरी का खेल:जीपीएस, इंडेंट व एवरेज चैक किया तो पता चला गाड़ियों में जरूरत से ज्यादा ले रहे थे डीजल

Updated on 18-05-2024 10:21 AM

नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू की गई कटौती के कारण शुरू हुआ हैं। दरअसल, वाहन चालकों के अलावा निगम के कुछ अधिकारियों को भी कटौती रास नहीं आ रही है। वे पुरानी व्यवस्था को बहाल कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। हालांकि, निगम के आला अधिकारी इसे कटौती के बजाय रेसलाइजेशन कहकर आगे भी जारी रखने की बात कह रहे हैं।

पिछले एक हफ्ते में खासकर कचरा कलेक्शन से जुड़ी गाड़ियों की जीपीएस ट्रैकिंग, इनको दिए डीजल और गाड़ियों के एवरेज का आंकलन किया गया। पता चला कि जोन में चलने वाली गाड़ी को एक दिन में 60 से 70 लीटर डीजल दिया जा रहा है। गाड़ी का एवरेज दो किमी प्रति लीटर बताया गया है। यानी गाड़ी प्रतिदिन 120 से 140 किमी चल रही है। जबकि अधिकारियों का दावा है कि एक दिन में एक जोन में एक गाड़ी का इतना चलना संभव नहीं है। वहीं कचरा कलेक्शन समेत अन्य व्यवस्थाओं में लगी गाड़ियों का रिकॉर्ड देखते हुए डीजल में 5 से 15 लीटर रोजाना की कटौती की गई है। अभी निगम का ए​क दिन में 2000 लीटर डीजल बच रहा है।

मैनिट से कराएंगे एवरेज निर्धारण

डीजल की खपत का सीधा वास्ता गाड़ियों के एवरेज से होता है। कोई गाड़ी जितना एवरेज देती है, उसी के हिसाब से उसको डीजल दिया जाता है। लेकिन अभी निगम एक अनुमान के हिसाब से ही गा​ड़ियों को डीजल दे रहा है। ऐसे में नगर निगम मैनिट से गाड़ियों के एवरेज का निर्धारण कराएगा। इसके लिए जल्द ही निगम की टीम मैनिट के साथ बात करेगी।

अब फिर लगाए जाएंगे जीपीएस

अभी निगम के पास 1500 से ज्यादा वाहन हैं। इनमें से महज 400 गाड़ियों में ही जीपीएस सिस्टम लगे हैं। यह सिस्टम 2015-16 में शुरू हुआ था, तब 800 से ज्यादा गाड़ियों में जीपीएस लगाए गए थे। अब नगर निगम दोबारा सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने की तैयारी कर रहा है। जीपीएस लगा होने पर यह पता चलता है कि दिनभर में गाड़ी कहां और कितने किलोमीटर चली। इसकी हररोज की रिपोर्ट भी निकलती है।

अभी के लिए यह होगी व्यवस्था

नई व्यवस्था में वाहन चालकों को डीजल लेने से पहले पूरी इंडेंट बुक और लॉगबुक भी दिखानी होगी। इससे यह पता चलेगा कि पर्ची पर संबंधित अधिकारी के साइन असली हैं या नहीं? पिछली बार कब और कितना डीजल दिया गया था? गाड़ी कितनी चली। इसके हिसाब से गाड़ी को डीजल दिया जाएगा।

फिर होगा गाड़ियों का डीजल निर्धारण

जीपीएस लगने और मैनिट से गाड़ियों का एवरेज निर्धारित होने के बाद निगम की तमाम गाड़ियों के लिए डीजल का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। किसी भी गाड़ी की प्रतिदिन की रनिंग और एवरेज के हिसाब से जो खपत होगी, उसी मान से डीजल दिया जाएगा।

डीजल में कटौती नहीं की जा रही है। बल्कि युक्तियुक्तकरण किया गया है। ​जिस गाड़ी में जितनी जरूरत है, उतना दिया जाएगा। जिनकी जरूरत कम है, उन्हें कम दिया जाएगा। इसके लिए सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाएंगे। मैनिट से गाड़ियों का एवरेज निर्धारित कराएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.