घर या जमीन बेचने पर हुआ है मोटा मुनाफा? इस ट्रिक से सरकार को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टैक्स

Updated on 14-05-2026 04:48 PM
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई घर या जमीन बेची है, तो धारा 54EC आपके लाखों रुपये बचा सकती है। दरअसल, जब आप किसी प्रॉपर्टी (घर या जमीन) को 2 साल से अधिक समय तक रखने के बाद बेचते हैं, तो उस पर होने वाली कमाई लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) कहलाती है। इस मुनाफे पर आपको 20% की दर से भारी-भरकम टैक्स देना पड़ता है।

इनकम टैक्स की धारा 54EC के तहत सरकार आपको टैक्स बचाने का विकल्प देती है। हालांकि इसके लिए शर्त है कि आपको अपना मुनाफा कुछ विशेष सरकारी बॉन्ड्स में निवेश करना होगा। इस निवेश पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) और नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) आदि ऐसी सरकार कंपनियां हैं जो इन बॉन्ड्स को जारी करती हैं। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के बॉन्ड होने के कारण यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।

निवेश की शर्तें और समय सीमा

धारा 54EC के तहत कैपिटल गेन्स पर टैक्स छूट का लाभ उठाने के लिए आपको इन 3 प्रमुख नियमों का पालन करना होगा:
  • समय सीमा: प्रॉपर्टी बेचने की तारीख से 6 महीने के भीतर निवेश करना अनिवार्य है।
  • अधिकतम निवेश: एक वित्तीय वर्ष में आप अधिकतम 50 लाख रुपये तक ही निवेश कर सकते हैं।
  • लॉक-इन पीरियड: आपका पैसा 5 साल के लिए जमा रहेगा। इसे बीच में नहीं निकाला जा सकता।

ब्याज और टैक्स की गणना

इन बॉन्ड्स पर फिलहाल करीब 5.25% का सालाना ब्याज मिलता है। ध्यान रहे कि बॉन्ड्स में निवेश करने से कैपिटल गेन टैक्स तो बच जाता है, लेकिन जो सालाना ब्याज आपको मिलेगा, वह आपकी इनकम में जुड़ेगा। ऐसे में टैक्स स्लैब के अनुसार उस पर टैक्स लगेगा। यह कैपिटल गेन टैक्स के मुकाबले बेहद कम यहां तक की शून्य भी हो सकता है।

इसे उदाहरण से समझें

मान लीजिए आपने एक जमीन बेची जिससे आपको 40 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। अगर आपने बॉन्ड में निवेश नहीं किया तो आपको 40 लाख रुपये पर 20% यानी करीब 8 लाख रुपये टैक्स देना होगा। वहीं अगर आप धारा 54EC के तहत सरकारी बॉन्ड में निवेश करते हैं तो आपका 8 लाख का टैक्स शून्य हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.