शाहरुख खान ने 'किंग' में ब्रैड पिट के 'F1' लुक को किया कॉपी? निशाने पर आए SRK तो फैंस ने दिखाई असलियत
Updated on
03-11-2025 02:18 PM
शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग मूवी 'किंग' का धांसू टाइटल टीजर रिलीज किया गया। 1 मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में एसआरके अपने धुआंधार एक्शन और एकदम अलग हटकर स्टाइल-लुक से छा गए। पर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते उनके लुक की चर्चा होने लगी। हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की एक पुरानी तस्वीर सामने आई, जिसमें वो एक फिल्म में डेनिम शर्ट और पीली जैकेट में हैं। एसआरके ने भी टीजर में ऐसे ही कपड़े पहने हुए हैं, जिसके बाद उनकी भद पिटने लगी। लेकिन बादशाह के फैंस भी कहां पीछे रहने वाले थे। वो भी बचाव में उतर पड़े। आइये जानते हैं कि पूरा मसला क्या है।
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'किंग' का टाइटल टीजर 2 नवंबर 2025 को जारी किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लुक की चर्चा तेज हो गई। यूजर्स ने दावा किया कि शाहरुख का लुक हुबहू ब्रैड पिट के जैसा है, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'F1' में एक सीन में पहनी थी। ये फिल्म इसी साल जून में रिलीज हुई है।
शाहरुख की हो गई किरकिरी!
जैसे ही यूजर्स ने ये नोटिस किया, वैसे ही शाहरुख की किरकिरी होने लगी। सोशल मीडिया पर उनके लुक को 'चीप', 'नकली' और 'सस्ती कॉपी' तक कहा जाने लगा। देखिए X पर लोगों के रिएक्शन:हालांकि, शाहरुख के कुछ फैंस बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि शाहरुख ने साल 2017 में अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में कुछ ऐसे ही कपड़े पहने थे। उस लिहाज से तो ब्रैड पिट ने उनको कॉपी किया है।
'किंग' फिल्म की कास्ट
'किंग' फिल्म की बात करें तो इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन सहित अन्य सेलेब्स नजर आएंगे। शाहरुख और सिद्धार्थ ने दूसरी बार हाथ मिलाया है। इससे पहले उन्होंने 'पठान' में काम किया, जो 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। 'किंग' अगले साल 2026 में रिलीज होगी। अभी तारीख तय नहीं है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…