क्या राबड़ी देवी ने घोषित नहीं की अपनी संपत्ति? जानिए असल बात

Updated on 02-01-2026 12:49 PM
पटना: बिहार में हर साल मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों-एमएलसी को अर्जित संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होता है। इस बार इसकी 31 दिसंबर 2025 निर्धारित समय सीमा थी। तय समय सीमा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। नीतीश कुमार की कुल संपत्ति महज 1.65 करोड़ रुपये है। इसमें दिल्ली वाला फ्लैट भी शामिल है। हालांकि बिहार की पूर्व सीएम और एमएलसी राबड़ी देवी की संपत्ति का ब्यौरा अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।

राबड़ी की संपत्ति की जानकारी का ब्योरा क्यों नहीं?

बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल राबड़ी देवी की संपत्ति की जानकारी नहीं दिख रही है। हालांकि, यह मामला केवल राबड़ी देवी तक सीमित नहीं है। अभी किसी भी विधान पार्षद (MLC) का डेटा पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसका कारण नेवा (राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन) में आई तकनीकी गड़बड़ी है। विधान पार्षदों का सारा डेटा नेवा के पास सुरक्षित है, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते इसे अभी तक सार्वजनिक डोमेन में अपलोड नहीं किया जा सका है।

नीतीश कुमार और 25 मंत्री बता चुके हैं अपनी संपत्ति का ब्योरा

बता दें, नीतीश कुमार सहित 20 कैबिनेट मंत्री अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में अशोक चौधरी शीर्ष पर हैं। पत्नी सहित उनकी कुल संपत्ति 42.68 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं पहली बार मंत्री बनीं रमा निषाद 31.85 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कम संपत्ति वाले मंत्रियों में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सबसे आगे हैं, जिनकी कुल संपत्ति केवल 23.85 लाख रुपये है। उनके अलावा संजय टाइगर (32.61 लाख रुपये) और सुरेंद्र मेहता (97.64 लाख रुपये) भी अपेक्षाकृत कम संपत्ति वाले मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।

राबड़ी देवी के पति लालू यादव कितने अमीर?

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी किसी की सदन के सदस्य नहीं है। ऐसे में उनके ऊपर संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की कोई बाध्यता नहीं है। हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके हलफनामे के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति लगभग 3.20 करोड़ रुपये (3,20,94,746) थी। जिसमें 15,80,637 मूल्य की चल संपत्ति थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.