अमेरिका के साथ रेअर अर्थ पर दोस्‍ती करके क्‍या पाकिस्‍तान ने दिया धोखा? चीन ने इस्‍लामाबाद संग रिश्‍तों पर दी सफाई, जानें क्‍या कहा

Updated on 14-10-2025 12:53 PM
बीजिंग: चीन ने कहा है कि उसके नए रेयर अर्थ निर्यात प्रतिबंधों को पाकिस्तान की अमेरिका से बढ़ती नजदीकी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। चीन ने साफ किया कि पाकिस्तान से उसकी दोस्ती मजबूत बनी हुई है। पाकिस्तान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने खनिज संसाधन भेंट किए जाने से बीजिंग-इस्लामाबाद के संबंधों पर फर्क नहीं पड़ता है। चीन के निर्यात प्रतिबंधों को इस घटनाक्रम से जोड़ना सिर्फ मतभेद पैदा करने की कोशिश है। बीजिंग ने अपने रेयर अर्थ पर अपने फैसले को चीन की निर्यात नियंत्रण प्रणाली में सुधार बताया है।

चीन ने सोमवार को कहा कि दुर्लभ खनिजों से जुड़ी प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगाने और इनके दुरुपयोग के लिए विदेशी कंपनियों को जिम्मेदार ठहराने का पाकिस्तानी नेताओं के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कीमती धातुओं को भेंट किए जाने से कोई संबंध नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ चीन की अटूट दोस्ती बरकरार है।

ये खबरें किसी की शरारत

लिन ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'दुर्लभ खनिजों और संबंधित वस्तुओं के संबंध में निर्यात नियंत्रण उपायों पर चीन की हालिया घोषणा का पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। आपने जिन खबरों का जिक्र किया है। वे या तो तथ्यों से अनजान हैं या अटकलों पर आधारित हैं। ये भी हो सकता है कि ये सब खबरें दरार पैदा करने के इरादे से गढ़ी गई हैं। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
दुर्लभ खनिजों के खनन प्रोसेसिंग एकाधिकार रखने वाले चीन ने पिछले हफ्ते इन खनिजों के खनन एवं प्रसंस्करण पर नए निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की है। चीन ने अज्ञात विदेशी कंपनियों पर सैन्य उद्देश्यों के लिए उसके खनिजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने बीजिंग के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चीनी वस्तुओं के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

ट्रंप को मुनीर ने दिए खनिज

वाइट हाउस में हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को एक बॉक्स भेंट किया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि उसमें दुर्लभ खनिज के नमूने मौजूद थे। हालांकि लिन ने कहा कि जनरल मुनीर ने ट्रंप को जो बॉक्स भेंट किया था, उसमें दुर्लभ खनिज नहीं बल्कि रत्न अयस्क था।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि मुझे जो पता चला है, उसके अनुसार पाकिस्तान-अमेरिका खनन सहयोग पर बातचीत कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया है कि अमेरिका के साथ उसके व्यापार से चीन के हितों या चीन के साथ उसके सहयोग को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.