डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज

Updated on 08-07-2026 01:24 PM

बालोद। कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक  डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा  के स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर अपना जन्म दिवस मनाया। न्योता भोज के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  कौशिक एवं  लकरा सहित स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहायक संचालक  डिकलेश कंवर को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर  कौशिक एवं  लकरा तथा सहायक संचालक  डिकलेश कंवर ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने माता, पिता, परिवार एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर सहायक संचालक  डिकलेश कंवर ने अपर कलेक्टर  कौशिक एवं  लकरा के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.