सुरेश रैना को अपनी जर्सी देकर धोनी ने लिया था संन्यास

Updated on 08-07-2020 07:27 PM
नई दिल्‍ली। दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया को शीर्ष पर पहुंचाकर भारत को दो बार विश्‍व विजेता बनाया। धोनी आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। प्रशंसकों के साथ-साथ उनके साथी खिलाड़ी भी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। जहां चेन्नई सुपर किंग्‍स में धोनी के साथी रह चुके ड्वेन ब्रावो ने उनके बर्थडे पर गाना रिलीज कर बेहतरीन गिफ्ट दिया, वहीं सुरेश रैना ने धोनी का अनदेखा वीडियो शेयर करते अपने 'कप्‍तान' को हैप्‍पी बर्थडे कहा। रैना आज भी धोनी को ही अपना कप्‍तान मानते हैं। दुनिया के शानदार फील्‍डर्स में शुमार रैना धोनी के कितने करीब थे, इससे तो हर कोई वाकिफ है।  धोनी की जिंदगी में रैना क्‍या मायने रखते हैं, इसकी एक झलक तो उस समय दिखी थी, जब धोनी ने टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कहा। 
मेलबर्न के मैदान पर खेले गए बॉर्डर गावस्‍कर सीरीज का तीसरा मैच जैसे ही खत्‍म हुआ, वैसे ही धोनी ने दुनिया को चौंका दिया। 30 दिसंबर को धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने 2014 को मेलबर्न टेस्ट के बाद बिना किसी को बताए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।  एमएस धोनी ने अपने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 और नाबाद 24 रनों की पारी खेली। धोनी जब पैवेलियन वापस लौट रहे थे तो बेहद खुश थे, वो आम मैचों की तरह ही सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर वापस लौटे। किसी को ये भनक नहीं थी कि धोनी आज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। धोनी ड्रेसिंग रूम में लौटे और सभी खिलाड़ियों को पास बुलाकर अचानक संन्यास की बात कह दी। धोनी के संन्यास के फैसले ने सभी खिलाड़ियों को चौंका दिया। 
धोनी के संन्यास के बाद उनके करीबी सुरेश रैना ने खुलासा किया कि उनके रिटायरमेंट की खबर किसी को नहीं थी। रैना ने कहा था, 'किसी को उनके रिटायरमेंट की भनक नहीं थी। वो मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास एक बड़ी जर्सी है, तुम इसे रख लो। वो नाश्ता कर रहे थे और किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे। मुझे लगा कि आज शाम को कुछ बड़ा होने वाला है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.