धर्मेंद्र की एक आंख पर बंधी पट्टी, ये हाल देख घबराए फैंस! 89 साल के एक्टर ने कहा- मैं मजबूत हूं... वीडियो वायरल
Updated on
01-04-2025 01:46 PM
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मंगलवार को एक आंखों के क्लिनिक के बाहर देखा गया। उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी देख उनके फैंस घबरा गए हैं। क्लिनिक से बाहर आते समय 89 साल के एक्टर ने पपाराजी से कहा कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
Dharmendra इस वीडियो में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे हैं। ये एक आंखों का क्लिनिक बताया जा रहा है। पपाराजी ने एक्टर से उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।
एक्टर का हाल देख परेशान हुए फैंस
धर्मेंद्र का ये हाल देख फैंस परेशान हो गए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। बहुत सारे लोग उनकी सेहत के लिए दुआ भी कर रहे हैं।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इसमें वो कार में एसी की हवा में ना सोकर पेड़ की छांव में खाट पर लेटे हुए दिख रहे हैं।
'इक्कीस' में नजर आएंगे धर्मेंद्र
साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र को पिछली बार 2024 में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब वो इस साल रिलीज होने वाली 'इक्कीस' में दिखाई देंगे।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…