महतारी वंदन योजना की राशि से ढालेश्वरी ने अपनी बेटी भाव्या को कुपोषण से दिलाई मुक्ति

Updated on 06-12-2024 12:22 PM

बालोद।  छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, सृदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने संचालित की जा रही महतारी वंदन योजना से अब महिलाएॅ बेहतर से बेहतर कार्य कर रहीं हैं। ऐसा ही एक कार्य बालोद जिले के आमापारा निवासी श्रीमती ढालेश्वरी साहू ने किया है। एक समय था, जब ढालेश्वरी की लगभग 02 वर्ष की नन्ही बेटी भाव्या कुपोषण से ग्रसित थी। कुपोषण की गंभीर समस्या से बेटी को परेशान देख ढालेश्वरी भी मायूस रहने लगी थी। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में ढालेश्वरी की इस समस्या का हल संभव हो पाया है। ढालेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह में उसने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उसे मार्च माह से नियमित ही महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह उसके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। उसने बताया कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि प्राप्त होते ही उसने बैंक से राशि निकालकर उस राशि का उपयोग अपनी बेटी भाव्या के खान-पान को बेहतर बनाने के लिए किया, उसने पौष्टिक आहार, फल आदि लेकर, उसे नियमित रूप से खिलाना शुरू किया। जिसके पश्चात 02 से 03 महीने में ही बेटी भाव्या कुपोषण की श्रेणी से निकलकर सुपोषण की श्रेणी में आ चुकी है। अब उनकी बेटी खुशी के साथ घर के अंागन में खेलना, दौड़ना करती है, वह प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र भी जाती है, जहाॅ उसे बेहतर ढंग से प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है। भाव्या की खुशी देखकर अब परिवार भी खुश है। ढालेश्वरी बताती है कि उसकी बेटी भाव्या की खुशी के पीछे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद है, जिसका परिणाम है कि आज भाव्या सुपोषित हुई है। ढालेश्वरी ने महतारी वंदन योजना के बेहतर संचालन और प्रतिमाह आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खुशी-खुशी धन्यवाद दिया है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.