देवोलीना भट्टाचार्जी ने सारा से लेकर चुम दरांग और करणवीर को लताड़ा, चाहत को किया सपोर्ट, बताया रियल हीरो

Updated on 20-10-2024 12:29 PM
गोपी बहू से घर-घर में मशहूर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी 'बिग बॉस' बहुत करीब से फॉलो करती हैं। सीजन कोई भी हो, वह अपनी राय कंटेस्टेंट्स के बारे में देती रहती हैं। अब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 18' के कंटेस्टेंट चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बारे में कटाक्ष किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने दोनों के रवैये पर जमकर फटकार लगाई है।
देवोलीना ने एक्स हैंडल पर Bigg Boss 18 में हुई बीते दिन लड़ाई-झगड़ों में चुम दरांग और करणवीर मेहरा को गलत ठहराया है। उन्होंने लिखा, 'करण साबब को अपना ईगो मसाज कराने के लिए ईशा और एलिस चाहिए। मेरा मतलब है कि ये कितना बुरा है। बिग बॉस के घर को बढ़काया जनाब ने। अविनाश की बहन को बीच में लाए जनाब और जब खाना मिल रहा है बात करने से, तो ये अलग ही गुमान में हैं। मतलब ये सब कितना गलत है।'

सारा और चुम को भी देवोलीना ने फटकारा

वहीं, सारा अरफीन के लिए उन्होंने लिखा, 'सारा किसी भी तरह से कोच नहीं लगती हैं। बल्कि उन्हें खुद जरूरत है। चुम एकदम बेहूदी हैं। दाल चावल मिला तो नॉनवेज चाहिए। वो कहावत है न उंगली दो तो गला पकड़ लेते हैं। सामान्य शब्दों में कहूं तो चाहत पांडे को पहले ही दिन से बेवजह टारगेट किया जा रहा है।'

चाहत पांडे के सपोर्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने चाहत पांडे के सपोर्ट में एक और पोस्ट लिखा, 'चाहत पांडे बिग बॉस 18 के घर में असल जिंदगी में भी हीरो और हिरोइन दोनों ही लगती है। पूरा घर उसके पीछे पड़ा है।' बता दें कि चाहत पांडे खाना बनाना चाहती थीं। लेकिन चुम और सारा ने उन्हें बनाने नहीं दिया। यहां तक कि दूसरे घरवालों ने भी सपोर्ट नहीं किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.