देवेंद्र फडनवीस और मोहन यादव करेंगे हस्ताक्षर:ताप्ती रिचार्ज परियोजना में मप्र महाराष्ट्र के बीच एमओयू आज

Updated on 10-05-2025 11:40 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में ताप्ती नदी पर बुरहानपुर में प्रस्तावित विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजना ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज के लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।

बैठक में दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 20 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से ताप्ती नदी पर एक बांध बनाकर दोनों राज्यों में एक-एक नहर निकालकर नदी की धारा को तीन हिस्सों में बांट दिया जाएगा। मानसून के दौरान ताप्ती में आने वाली बाढ़ के अतिरिक्त पानी को अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज के रूप में तब्दील करने जमीन के नीचे उतारा जाएगा।

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना में 31.13 टीएमसी पानी को वर्षभर उपयोग के लायक स्टोर कर डायवर्ट किया जा सकेगा। इसमें से 11.76 टीएमसी पानी मध्यप्रदेश को और 19.36 टीएमसी पानी महाराष्ट्र को मिलेगा।

चार चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

  • खरिया गुटीघाट बांध : खंडवा जिले की खालवा तहसील और महाराष्ट्र के अमरावती के बीच यहां एक छोटा बांध (लो डायवर्सन वियर) बनाया जाएगा। जिसकी कुल जल भराव क्षमता 8.71 टीएमसी होगी। लागत 2546 करोड़ आएगी।
  • दाई तट नहर : खरिया गुटीघाट बां‌ध से ताप्ती नदी की मूल धार के दांई ओर 221 किमी लंबी नहर बनेगी। नहर 110 किमी मप्र की सीमा में और बाकी 111 किमी महाराष्ट्र में बनेगी। लागत आएगी 7889 करोड़।
  • बाई तट नहर प्रथम चरण : खरिया गुटीघाट बांध से बाएं ओर 135.64 किलोमीटर लंबी नहर निकाली जाएगी। जो 100.42 किलोमीटर मप्र में बनेगी। लागत आएगी 4425 करोड़ रुपए।
  • बाईं तट नहर द्वितीय चरण : यह बाईं तट नहर प्रथम चरण के बीच से बनेगी। जो 90.89 किमी लंबी होगी। लागत 3274 करोड़ होगी।
  • कनेक्टिंग कैनाल - दोनों बाईं तट नहरों के बीच में 14 किलोमीटर लंबी एक अंडरग्राउंड कनेक्टिंग टनल बनेगी। जिस पर 1110 करोड़ लागत आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच 7 मई को ब्लैक आउट के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में सायरन सुनाई नहीं दिया। प्रशासन अब चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर लगे…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच साइबर हमले का जोखिम बढ़ गया है। हैकर्स युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक और एपीके फाइल भेजकर सिस्टम और मोबाइल हैक कर रहे हैं।…
 11 May 2025
एअर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजा भोज एयरपोर्ट से 5 नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। कंपनी भोपाल से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व…
 11 May 2025
भोपाल के भदभदा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है,…
 11 May 2025
देश की महिला और पुरुष किसानों काे खेती की हाईटेक पद्धति सिखाकर, उन्हें उन्नत किसान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के चार केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं…
 11 May 2025
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल…
 11 May 2025
भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने…
 11 May 2025
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे…
 11 May 2025
भोपाल। खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अभी…
Advt.