अतिथि भोजन में मिष्ठान हमारा संस्कार : कलेक्टर भोसकर की अनूठी पहल

Updated on 30-10-2025 02:02 PM

अम्बिकापुर। शहर में इन दिनों राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के उल्लास से सराबोर है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट आवास, भोजन एवं खेल प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर ने एक अनूठी जनपहल करते हुए कहा कि अतिथि भोजन में मिष्ठान हमारा संस्कार है।

उनकी प्रेरणा से जनसहयोग से सभी अतिथियों को रात्रि भोजन में मिष्ठान परोसा जा रहा है, जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल सरगुजा की आत्मीयता और अतिथियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रभारी संयोजक श्री ए.डी. दीवान ने बताया कि आज नॉकआउट राउंड में सभी 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेताओं को कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंडर 17 बालिका वर्ग में रायपुर की सानवी क्षत्री ने दुर्ग को हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग में दुर्ग की भाव्या सिंह ने बस्तर को पराजित किया। अंडर 17 बालक वर्ग में रायपुर के अर्थव शर्मा ने श्रेयांश पाठक को हराया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के संयोजक श्री राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों में 17 और 19 वर्ष आयु समूह के मैच रोमांचक रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने सरगुजा को हराया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में सरगुजा विजेता रही।19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर विजेता रहा।17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने बिलासपुर को मात दी। फुटबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता में आज सरगुजा और दुर्ग के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा, जबकि एक अन्य मुकाबले में बस्तर ने दुर्ग को 7 गोल से पराजित किया। समाचार लिखे जाने तक बिलासपुर ने सरगुजा पर एक गोल की बढ़त बना रखी थी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारी सुबह और शाम खिलाड़ियों के भोजन, स्वास्थ्य एवं आवास व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.