बैन होने का खतरा मंडरा रहा, फिर भी पाकिस्तानी की अकड़ तो देखिए, आईसीसी को धमका रहा

Updated on 04-02-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। पीसीबी की तरफ से मैच को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलेगा लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा।

पाकिस्तान पर एक्शन हो सकता है

भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। मैच नहीं होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को पाकिस्तान से वसूला जा सकता है। इसके साथ ही पाकिस्तान पर बैन भी लगाया जा सकता है। पाकिस्तान पहले टूर्नामेंट के सभी मैच खेलने के लिए राजी हो गया था। अब उसने भारत के खिलाफ मुकाबले छोड़ने का फैसला किया है।

बासित अली ने आईसीसी को चैलेंज किया

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आईसीसी को चैंलेज किया है कि पाकिस्तान को बैन करके देख लो। उन्होंने पिछले विश्व कप के उन मैचों को उदाहरण दिए जब एक टीम ने दूसरी टीम से खेलने को मना कर दिया था। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 1996 के वर्ल्ड कप में अपने मैच नहीं खेले थे। दो पॉइंट गंवाने के अलावा क्या उन पर कोई और पेनल्टी लगाई गई थी? इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 2003 के वर्ल्ड कप में मैच छोड़ दिए थे। क्या उन्हें कोई और पेनल्टी झेलनी पड़ी थी? और ऐसी बातें हो रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बैन लगा दिया जाएगा। करके देख लो!'

आईसीसी से की लेटर की मांग

पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। बासित अली ने आगे कहा- अब आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से रिक्वेस्ट की है कि अपने फैसले पर विचार करें या फिर फॉर्मली अपना फैसला बताए। क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी को लेटर लिखकर बताया था कि वे पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे? मैं आईसीसी में सभी को चैलेंज करता हूं कि मुझे बीसीसीआई का लेटर दिखाएं। पीसीबी कैसे पाकिस्तान सरकार के फैसले को इग्नोर कर सकता है? यह फैसला शिर्फ पाकिस्तान सरकार ही कर सकती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.