CSK को हराने के बावजूद SRH की नींद हराम! 3 पॉइंट में समझें कैसे एक गलती से होगी प्लेऑफ से बाहर

Updated on 26-04-2025 01:23 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत ने टीम को थोड़ा सहारा दिया है। मुंबई इंडियंस से लगातार हार के बाद एसआरएच ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को हराकर शानदार वापसी की। अब एसआरएच को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर सभी मैच जीतती है तो हैदरबाद के 16 अंक होंगे। यही सोचकर कि किसी मैच में गलती न हो जाए हैदराबाद टीम मैनेजमेंट और उसके प्लेयर्स की नींद उड़ी होगी।
पहला पॉइंट: आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एसआरएच को बचे सभी मैच जीतने होंगे
मुंबई इंडियंस से हारने के बाद एसआरएच के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, सीएसके को हराकर उन्होंने आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में टॉप चार में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखी है। पिछले सीजन में एसआरएच फाइनल तक पहुंची थी। एसआरएच के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित थोड़ा मुश्किल है। कप्तान पैट कमिंस की टीम को अपने बाकी बचे 5 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। उन्हें 16 अंक तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी। माना जाता है कि 16 अंक आमतौर पर टॉप-4 में जगह बनाने के लिए काफी होते हैं। इससे दूसरी टीमों के नतीजों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ता।
दूसरा पॉइंट: अगर पांच में से एक मैच में मिली हार तो क्या होगा?
एसआरएच चार मैच जीतकर 14 अंकों तक भी पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें दूसरी टीमों के हारने की दुआ करनी होगी। खासकर उन टीमों के जो टॉप-4 के आसपास हैं। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। एसआरएच अभी भी रेस में बनी हुई है। अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरह पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर पाते हैं, तो कुछ भी मुमकिन है।
तीसरा पॉइंट: एसआरएच 5 में से अगर दो मैच हारी तो क्या होगा?
टीम अगर बचे पांच मैचों में से दो मैच हारती है तो उसका प्लेऑफ का सफर खत्म हो जाएगा। 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन है।एसआरएच के अगले पांच मैच उन टीमों के साथ हैं जो उनसे ऊपर हैं। इसकी शुरुआत टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मुकाबले से होगी। जीटी से अहमदाबाद में खेलने के बाद, एसआरएच अपने दो घरेलू मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम बेंगलुरु और लखनऊ जाएगी, जहां उनके आखिरी दो मैच होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Advt.