डिप्टी सीएम साव बिलासपुर, मुंगेली व लोरमी में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Updated on 24-11-2024 07:29 PM

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 नवम्बर को सवेरे सवा आठ बजे बिलासपुर में महिला पुलिस थाना के पास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से सौजन्य भेंट करेंगे। वे सवेरे साढ़े आठ बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे नौ बजे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के बाद सफाई मित्रों के पद प्रक्षालन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। साव सवेरे साढ़े नौ बजे रतनपुर से बिलासपुर जिले के कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे दस बजे कोटा में नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे सवेरे पौने 11 बजे कोटा से मुंगेली जिले के झझपुरी के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे से मुंगेली जिले के झझपुरी, डोंगरिया, उरईकछार, घानाघाट, केसरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, खुड़िया, जाकड़बांधा, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही और गोड़खाम्ही में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पौने चार बजे लोरमी स्थित मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। साव शाम चार बजे लोरमी में नगर भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.