उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का तुरेनार दौरा, बस्तर की महिलाओं को सशक्त बनाएगा ग्रोथ सेंटर

Updated on 31-10-2025 01:23 PM

जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को तुरेनार के ग्रामीण औद्योगिक केंद्र में संचालित ग्रोथ सेंटर का भ्रमण कर बस्तर की प्राकृतिक संपदा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्पादों के प्रसंस्करण का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि मूल्य संवर्धन हमारा मूल उद्देश्य है। इस ग्रोथ सेंटर से महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बस्तर के उत्पादों को बाजार में बेहतर कीमत दिलाकर हम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रोथ सेंटर में चल रही गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हल्दी, मिर्च और धनिया का प्रसंस्करण हो रहा है, जबकि जल्द ही तिखुर का प्रसंस्करण किया जाएगा और साथ बेलमेटल के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। महिला समूह की सदस्यों से सीधी बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने मसालों की खरीदी, प्रसंस्करण तथा बिक्री प्रक्रिया की जानकारी ली और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बस्तर में प्रचुरता से उपलब्ध उत्पादों के प्रसंस्करण पर कार्य करें, ताकि आय अधिक हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सके। भविष्य की योजनाओं को गति देते हुए उन्होंने इमली प्रसंस्करण इकाई जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्व-सहायता समूहों को इमली का बीज निकालने की मशीन उपलब्ध करवाने कहा। तिखुर उपलब्ध क्षेत्रों की मैपिंग करें और महिला समूहों से संग्रहण करवाकर यहां प्रसंस्करण व पैकेजिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा, महिला समूहों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने और महुआ से लड्डू, कुकीज, काजू एवं रागी प्रीमिक्स तथा अन्य उत्पाद तैयार करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। ये पहल न केवल उत्पादों को बाजार में ऊंची कीमत दिलाएंगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार प्रदान करेंगी, जिससे बस्तर की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक डाॅ. सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित, जनपद सीईओ अमित भाटिया और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पीडब्ल्यूसी टीम व  अन्य कर्मचारी और महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहे।  इस मौके पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने ग्रोथ सेंटर में तैयार मसाले और अन्य उत्पाद उप मुख्यमंत्री शर्मा को भेंट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.