सरकारी आदेश लागू करने की मांग:दूसरे-तीसरे वर्ष में प्रवेश नहीं एनएसयूआई ने जताया विरोध

Updated on 17-09-2026 12:53 PM

राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विरोध जताया।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने अधिकारियों से प्रवेश संबंधी समस्या दूर करने की मांग की। कुलपति और रजिस्ट्रार के मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरने की बात कही। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से समाधान का आश्वासन मिलने के बाद धरना टाल दिया गया।

लहरे ने कहा कि क्रेडिट स्कोर के आधार पर बीए एलएलबी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को अगले वर्ष में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है।

एनएसयूआई ने कुलपति और उच्च शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन देकर सरकारी आदेश के अनुसार दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में नियमित प्रवेश देने तथा केवल क्रेडिट स्कोर के आधार पर प्रवेश से वंचित नहीं करने की मांग की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
Advt.