छत्तीसगढ़ में नया राज्य स्तरीय कला सम्मान शुरू करने की मांग तेज

Updated on 21-11-2025 01:43 PM

राजनांदगांव। खैरागढ़ रियासत के दानवीर राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी के योगदान को राज्य में कला संरक्षण की ऐतिहासिक नींव माना जाता है।

कला बिरादरी और बुद्धिजीवी वर्ग ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि चक्रधर सम्मान की तर्ज पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य और ललित कलाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को ‘राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह–रानी पद्मावती सम्मान’ शुरू किया जाए।

विदित हो कि रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह और खैरागढ़ शाही परिवार का शास्त्रीय एवं ललित कलाओं के संरक्षण में अद्वितीय योगदान रहा है। वर्ष 1956 में राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी ने अपनी पुत्री राजकुमारी इंदिरा की स्मृति में कला-संवर्धन के उद्देश्य से अपना पैतृक राजमहल इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु दान कर दिया था। यह विश्वविद्यालय एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय होने का गौरव रखता है।चक्रधर कथक कल्याण केन्द्र के संस्थापक और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संबंधित मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि कला संरक्षण की इस विरासत को सम्मानित करने के लिए नया राज्य स्तरीय सम्मान प्रारंभ किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.