भटगांव में फोरलेन बायपास की मांग, सांसद जांगड़े ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

Updated on 21-08-2025 11:50 AM

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव और सरसीवा में प्रस्तावित एनएच-130B (रायपुर से सारंगढ़) फोरलेन निर्माण के बीच से गुजरने की योजना को लेकर स्थानीय नागरिक और व्यापारी लंबे समय से बायपास की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से सारंगढ़ तक 186 किलोमीटर सड़क का फोरलेन उन्नयन भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित है। यह सड़क जांजगीर-चांपा संसदीय क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव और सरसीवा से होकर निकल रही है। दोनों ही नगर पंचायतें घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। फोरलेन यदि सीधे नगर से होकर बनाया जाता है, तो बड़ी संख्या में मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। इससे कई परिवारों को बेघर होना पड़ सकता है और व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा होगा।

इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने पत्र लिखकर नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि भटगांव और सरसीवा में बायपास निकाला जाए ताकि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहे।

जैसे ही यह जानकारी क्षेत्रीय नागरिकों तक पहुंची, नगरवासियों और व्यापारियों ने सांसद जांगड़े का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सांसद ने उनकी समस्याओं को सही मंच पर पहुंचाकर उनकी आवाज को मजबूती दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.