
रायपुर। राजधानी के एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को युवक का शव होटल के कमरे में मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
आजाद चौक थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक ब्राह्मणपारा का निवासी नवीन दीवान (34 वर्ष) है। उसने अपने ही घर के पास अवधिया पारा के एक होटल में 16 मई को रूम बुक किया। अगले दिन सुबह जब होटल स्टाफ ने उसे देखा नहीं तो रूम का दरवाजा खटखटाया गया। कॉल भी किया गया। लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।