दिल्ली का AQI-165, स्कूलों में आज से फिजिकल क्लासेस:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद GRAP-4 के प्रतिबंध हटे

Updated on 06-12-2024 12:52 PM

दिल्ली में गुरुवार को AQI 165 रिकॉर्ड किया गया। AQI के खराब से मध्यम कैटेगरी में आने पर सुप्रीम कोर्ट भी GRAP-4 के प्रतिबंध हटाने के लिए राजी हुआ, जिसके बाद सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार रात GRAP-4 हटाकर GRAP-2 के प्रतिबंध लागू करने का ऐलान किया।

प्रतिबंधों में ढील के बाद शिक्षा निदेशालय ने कहा कि शुक्रवार से दिल्ली के स्कूलों में फिजिकल क्लासेस शुरू हो जाएंगी। 12वीं तक के सभी स्कूलों के सभी बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं अब नहीं चलाई जाएंगी।

ग्रेप 2 के प्रतिबंधों के तहत दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन जारी रहेगा। कोयला और लकड़ी जलाने जैसी पाबंदियां भी बरकरार रहेंगी। प्राइवेट व्हीकल की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।

दिल्ली में तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण कम हुआ

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और उत्तर भारत में हवा की स्पीड बढ़ने के कारण दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर कम हुआ। हालांकि, प्रदूषण आने वाले दिनों में बढ़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट होने के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण हर साल बढ़ता है। इस साल में भी यही पैटर्न देखने को मिल सकता है।

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने कहा- यहां की हवा यूरोप जैसी नहीं हो सकती

CAQM ने कहा कि AQI लेवल में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। दिल्ली में नवंबर-दिसंबर में हमेशा ऐसे ही हाल रहते हैं। हमारे वातावरण और मौसम के हिसाब से हमारे यहां की हवा यूरोपीय देशों जैसी नहीं हो सकती। इसलिए AQI लेवल के हिसाब से ही ग्रैप रिस्ट्रिक्शन लगाए जाएं। अगले एक हफ्ते के AQI अनुमान के हिसाब से हम ग्रैप 2 लेवल की पाबंदियां लगाने का सुझाव देते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- AQI 350 के पार जाए तो ग्रैप 3 की पाबंदियां लगाएं

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कहा पाबंदियां घटाने की इजाजत देते हुए कहा- आगे और मॉनिटरिंग की जरूरत है।

अभी हम कमीशन को ग्रैप 2 लागू करने की इजाजत देते हैं। बेहतर होगा कि कमीशन ग्रैप 3 की भी कुछ जरूरी पाबंदियों को लगाए रखें।

साथ ही अगर कभी भी AQI 350 के पार जाता है तो तुरंत ग्रैप 3 की पाबंदियां लगाई जाएं। ऐसे ही 400 पार जाने पर ग्रैप 4 की पाबंदियां फिर से लगाई जाएंगी।

AQI 400 के पार पहुंचने पर GRAP लगाया जाता है

हवा में प्रदूषण की जांच करने के लिए इसे 4 कैटेगरी में बांटा गया है। हर स्तर के लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है। इसीके आधार पर प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.