दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत, मुंबई से लेकर बंगाल तक बरसेंगे बदरा

Updated on 25-09-2024 12:34 PM
 दिल्ली में पिछले दो दिन से सूरज की ताप लोगों को महसूस हो रही है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों से मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी पर कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सप्ताह के दौरान तटीय और उत्तर कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य, पूर्व और उत्तरपूर्व भारत में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली : आज बारिश से राहत की उम्मीद


दिल्ली में पिछले दो दिन से गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही मुख्य सतही हवा पूर्व/दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 12 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।

हिमाचल : शिमला समेत कुछ जिलों में होगी बारिश


हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है। हालांकि, स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही बुधवार और बृहस्पतिवार को राज्य के 12 में से छह जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि एक जून से 24 सितंबर तक चालू मानसून सीजन में बारिश में 21 प्रतिशत की कमी रही और हिमाचल प्रदेश में सामान्य 723.10 मिलीमीटर (मिमी) के मुकाबले 573.70 मिमी बारिश हुई।

मुंबई : आज जोरदार बारिश का अनुमान


मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार से ही महानगर में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार शाम 8.30 बजे तक उपनगर में 75 एमएम और शहर में 16 एमएम बारिश हुई है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर के लिए बुधवार को ऑरेंज और रायगड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल : भीगने के लिए रहें तैयार


बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो या तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 सितंबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और अगले दिन तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान है।

ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान


बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक 20 जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 20 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने का अनुमान जताया है।आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तर-पश्चिम में उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.