दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा- ऑनलाइन पटाखे बेचना तुरंत बंद करें

Updated on 21-11-2024 01:33 PM

दिल्ली में पॉल्यूशन की गंभीर स्थिति है। पांच दिन बाद गुरुवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के नीचे आया। यह 379 रिकॉर्ड किया गया। 300-500 के बीच AQI गंभीर स्थिति में माना जाता है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा है कि राजधानी में ऑनलाइन पटाखे बेचना तुरंत बंद करें। दिल्ली पुलिस ने बुधवार (20 नवंबर) को ई-कॉमर्स कंपनियों को ई-मेल किया।

दिल्ली पुलिस ने ये आदेश सुप्रीम कोर्ट के 11 नवंबर के ऑर्डर के चलते दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एमसी मेहता बनाम भारत सरकार के मामले में निर्देश दिए थे कि पॉल्यूशन से निपटने के लिए पटाखों पर बैन लगाया जाए।

राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 (GRAP-4) लागू है। 12वीं तक की सभी क्लासेस ऑनलाइन कर दी गई हैं।

12वीं तक की सभी क्लासेस ऑनलाइन, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के 50% सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जजों को डिजिटल सुनवाई का ऑप्शन दिया है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने कहा कि जहां भी संभव हो सके, कोर्ट वहां डिजिटल तरीके से सुनवाई करें। वकील वर्चुअल पैरवी कर सकते हैं। दरअसल, कपिल सिब्बल समेत सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने यह मांग की थी। कोर्ट ने अपने स्टाफ के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को सुनवाई के दौरान AAP सरकार की वकील ज्योति मेहंदीरत्ता ने बताया था कि 10वीं व 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाएं ऑनलाइन हैं। 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई बंद है। इस पर जस्टिस ओका ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- यह क्या मजाक है? 10वीं-12वीं के छात्रों के फेफड़े दूसरों से अलग नहीं हो सकते। उनकी भी फिजिकल कक्षाएं बंद करें, ऑनलाइन शुरू कराएं।

सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा था- GRAP 4 लागू करने में देरी क्यों हुई

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-3 और GRAP-4 लागू करने में देरी के लिए आयोग और सरकार को फटकार लगाई थी। साथ ही कहा था कि अगले आदेश तक पूरे NCR में स्कूलों को बंद रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को सख्ती बरतने का निर्देश दिया था और कहा था प्रतिबंध लागू करने का काम स्थानीय अधिकारियों पर नहीं छोड़ा जाएगा।

AQI 400 के पार पहुंचने पर GRAP लगाया जाता है 

हवा के प्रदूषण स्तर की जांच करने के लिए इसे 4 कैटेगरी में बांटा गया है। हर स्तर के लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है और प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.