दिल्ली पुलिस बोली-बिभव ने स्वाति मालीवाल को 8 थप्पड़ मारे:चार्जशीट में कहा- मारपीट के बाद केजरीवाल CM हाउस में बिभव के साथ ही थे

Updated on 07-08-2024 02:35 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट केस में पुलिस ने 16 जुलाई को 500 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली हाईकोर्ट में पेश की थी। 7 अगस्त को इसकी डिटेल सामने आई। चार्जशीट में पुलिस ने लिखा- बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को 7-8 थप्पड़ मारे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में लिखा है कि घटना के बाद बिभव कुमार CM अरविंद केजरीवाल के साथ ही थे। AAP नेता संजय सिंह और आतिशी ने शुरुआत में माना था कि स्वाति के साथ गलत व्यवहार हुआ। बाद में वे अपने बयान से पलट गए थे।

पुलिस ने आरोप लगाया कि CM हाउस में क्राइम सीन के आसपास लगे CCTV के DVR जब्त किए जाने से पहले कुछ फुटेज मीडिया में लीक किए गए थे। पुलिस ने कहा कि CM का वहां मौजूद होना, AAP नेताओं का बयान बदलना और CCTV लीक होना, यह सब बड़ी साजिश का संदेह पैदा करता है।

पुलिस बोली- 72 घंटों के अंदर AAP नेताओं ने बयान बदले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस जांच करेगी कि 72 घंटों में ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण संजय सिंह और आतिशी ने अपना बयान बदले। उन्होंने किस व्यक्ति के साथ चर्चा करने के बाद अपना बयान बदला है।

13 मई को हुई घटना के एक दिन बाद 14 मई को संजय सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था- बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद आतिशी ने 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति मालीवाल के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि बिभव ने CM हाउस में स्वाति के साथ कोई मारपीट नहीं की।

ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया- स्वाति रो रही थीं
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि घटना के बाद स्वाति एक ऑटो में अपने घर लौटी थीं। ऑटो ड्राइवर से भी पूछताछ की गई है। उसने बताया कि मालीवाल रो रही थीं और किसी को कॉल पर बता रही थीं कि उनके साथ मारपीट हुई है।

इसके अलावा CM हाउस के सुरक्षा कर्मचारियों से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। उन्होंने बताया था कि जब मालीवाल एंट्री गेट की ओर पैदल जा रही थीं, तब वह बहुत परेशान थीं और रो रही थीं। ऐसा लग रहा था कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.