दिल्ली चुनाव- भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी:जरूरतमंदों को KG से PG तक शिक्षा फ्री

Updated on 22-01-2025 01:12 PM

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने घोषणा पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया। इसमें पार्टी ने सरकारी संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई का वादा किया है। इसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को एक बार 15,000 रुपए देने की भी घोषणा की गई है। पार्टी ​ने दिल्ली के पॉलिटेक्निक और कौशल केंद्रों में पढ़ने वाले एससी वर्ग के छात्रों को डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर 1,000 रुपए मासिक वजीफा देने का भी वादा किया है।

भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरेलू मेड के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने का ऐलान किया। घरेलू नौकरों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा और 5 लाख रुपए का दुर्घटना कवर देने का भी आश्वासन दिया है। इसके साथ ही महिला मेड को छह महीने का पेड मातृत्व अवकाश दिलाने का ऐलान किया है।

इससे पहले 17 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था।

उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा था कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।

नड्डा ने बताया था कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी।

दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी।

केजरीवाल बोले- BJP जीती तो फ्री की योजनाएं बंद कर देगी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने दो संकल्प पत्रों में मोहल्ला क्लिनिक बंद कर करने, सरकारी स्कूलों में फ्री शिक्षा बंद करने का ऐलान कर दिया। भाजपा चुनाव ही दिल्ली की योजनाएं बंद करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा, भाजपा फ्री बिजली, पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा बंद कर देगी। केजरीवाल ने कहा, गलत बटन दबा दिया तो ये लोग दिल्ली में रहना मुश्किल कर देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.